Monday, April 20, 2026

सड़क हादसे में युवक की मौत, तेज रफ्तार पिकअप ने मारी टक्कर

दुर्ग : न्यूज़ 36 : शहर के पोटिया चौक के पास हुए सड़क हादसे में 23 वर्षीय युवक की मौत हो गई। पुलिस ने मामले में अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

मिली जानकारी के अनुसार, मृतक आकाश राजपूत (23 वर्ष), निवासी गंजपारा सत्ती चौरा बांधा तालाब, वार्ड क्रमांक 36, दुर्ग, मनीष ट्रैवल्स पेट्रोल पंप में कार्यरत था। 18 अप्रैल को वह पेट्रोल पंप की राशि जमा करने बैंक गया था। दोपहर करीब 2:30 बजे वह अपनी एक्टिवा (CG 17 KM 8148) से वापस लौट रहा था।

इसी दौरान पोटिया चौक के पास खड़े होने पर तेज रफ्तार बोलेरो पिकअप (CG 07 CX 8036) के चालक ने लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाते हुए उसे जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में आकाश गंभीर रुप से घायल हो गया।

घायल को तत्काल उपचार के लिए श्री शंकराचार्य मेडिकल साइंसेज संस्थान जुनवानी ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि उसे पहले एक निजी अस्पताल से रेफर किया गया था।

सूचना पर थाना पदमनाभपुर पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरु की। परिजनों के बयान और जांच के आधार पर आरोपी वाहन चालक के खिलाफ धारा 106 बीएनएसएस एवं 184 मोटर व्हीकल एक्ट के तहत अपराध दर्ज किया गया है।

पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल दुर्ग भेजा और आगे की विवेचना जारी है।

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news