भिलाई : न्यूज़ 36 : दुर्ग पुलिस द्वारा 15 अगस्त से 02 अक्टूबर तक चलाए जा रहे साइबर जागृति अभियान के तहत सेवा संकल्प अभियान 2026 के अंतर्गत मंगल भवन उतई में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।
महिला एवं बाल विकास विभाग के आंगन मिलन सेवा, पोषण अभियान और महतारी मेगा हेल्थ कैंप के साथ आयोजित कार्यक्रम में लगभग 200 प्रतिभागियों को साइबर सुरक्षा, डेटा प्राइवेसी और सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग की जानकारी दी गई।
पुलिस ने OTP, PIN, CVV, पासवर्ड किसी से साझा न करने, संदिग्ध लिंक, कॉल और मैसेज से सावधान रहने की अपील की। साइबर ठगी होने पर तत्काल 1930 पर शिकायत दर्ज कराने की जानकारी दी गई।
कार्यक्रम में विधायक ललित चंद्राकर, प्रीतपाल बेलचंदन, नगर पंचायत अध्यक्ष सरस्वती साहू, CDPO उषा झा, ASP ममता देवांगन, SI डॉ. संकल्प राय सहित रक्षा टीम और उतई पुलिस स्टाफ उपस्थित रहे।
आप की राय
[yop_poll id="1"]
