Thursday, September 10, 2026

प्रतिबंधित नशीली टेबलेट बेचते युवक पकड़ाया, दवा भी जब्त

दुर्ग : न्यूज़ 36 : मोहन नगर थाना पुलिस ने प्रतिबंधित नशीली टेबलेट की अवैध बिक्री के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी राहुल गाडा (20), निवासी ग्रीन चौक, दुर्ग, धमधा रोड स्थित सब्जी मंडी में प्रतिबंधित नशीली टेबलेट बेच रहा था। पुलिस को नौ जुलाई को मुखबिर से सूचना मिली, जिसके आधार पर कार्रवाई की गई।

गिरफ्तारी के दौरान राहुल के पास से 10 स्ट्रीप में कुल 150 नग अल्प्राजोलम की प्रतिबंधित नशीली, टेबलेट बरामद की गई, जिसका वजन लगभग 30 ग्राम और अनुमानित कीमत 60 हजार रुपये है। इसके अलावा, बिक्री से प्राप्त 920 रुपये नकद भी जब्त किए गए।
आरोपी के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई कर उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news