Wednesday, September 9, 2026

भिलाई नगर निगम चुनाव 2026: महापौर पद OBC के लिए आरक्षित, 70 वार्डों का आरक्षण जारी

भिलाई : न्यूज़ 36 : नगरीय निकाय चुनाव 2026 को लेकर भिलाई नगर निगम की चुनावी तस्वीर अब साफ हो गई है। आज बुधवार, 9 सितंबर 2026 को सेक्टर-6 स्थित कला मंदिर में लॉटरी के माध्यम नगर निगम के 70 वार्डों का आरक्षण किया गया। इसके साथ ही अलग-अलग वार्डों में अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST), अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) और सामान्य वर्ग के लिए आरक्षण तय हो गया है।

महापौर पद OBC के लिए आरक्षित

भिलाई नगर निगम के आगामी चुनाव में महापौर पद OBC वर्ग के लिए आरक्षित किया गया है। ऐसे में OBC वर्ग के पात्र उम्मीदवार ही महापौर पद के लिए चुनाव लड़ सकेंगे।

महापौर पद OBC के लिए आरक्षित होने के बाद भिलाई की स्थानीय राजनीति में OBC वर्ग की भूमिका महत्वपूर्ण हो गई है। राजनीतिक दलों में अब महापौर पद के संभावित दावेदारों को लेकर चर्चाएं और दावेदारी तेज होने की संभावना है।

दी गई जानकारी के अनुसार, इस बार महापौर का चुनाव सीधे जनता द्वारा किया जाएगा। हालांकि किसी व्यक्ति को पार्टी का अधिकृत महापौर प्रत्याशी तब तक नहीं माना जा सकता, जब तक संबंधित राजनीतिक दल औपचारिक रूप से उसके नाम की घोषणा नहीं करता।

भिलाई नगर निगम के 70 वार्डों का आरक्षण
आरक्षण का वर्गवार ब्योरा

अब किसकी दावेदारी मजबूत ?

महापौर पद OBC के लिए आरक्षित होने के बाद भाजपा, कांग्रेस समेत अन्य राजनीतिक दलों में संभावित प्रत्याशियों को लेकर गतिविधियां बढ़ने की संभावना है। हालांकि आरक्षण तय होने और पार्टी प्रत्याशी घोषित होने के बीच अंतर है। इसलिए फिलहाल किसी भी व्यक्ति को आधिकारिक महापौर प्रत्याशी मानना जल्दबाजी होगी।

भिलाई में अब सबसे बड़ा सवाल यही रहेगा कि प्रमुख राजनीतिक दल OBC वर्ग से किस चेहरे पर भरोसा जताते हैं और 70 वार्डों में पार्षद प्रत्याशियों का समीकरण किस तरह तैयार होता है।

वार्ड 67 पर रहेगी राजू की नजर

नगर पालिक निगम भिलाई के चुनाव 2026 के लिए वार्ड आरक्षण की स्थिति स्पष्ट होने के बाद कई मौजूदा पार्षदों के चुनावी समीकरण बदल गए हैं। इसी क्रम में वार्ड क्रमांक 66 से पार्षद एवं एमआईसी सदस्य लक्ष्मीपति राजू के इस बार वार्ड क्रमांक 67 से चुनाव लड़ने की संभावना जताई जा रही है।

भिलाई निगम के वार्ड क्रमांक 66 सेक्टर-7 पूर्व को इस बार OBC महिला के लिए आरक्षित किया गया है।

वार्ड क्रमांक 67 सेक्टर-7 पश्चिम को सामान्य वर्ग के लिए आरक्षित किया गया है। ऐसे में राजू के लिए वार्ड 67 संभावित विकल्प के रुप में देखा जा रहा है।

लक्ष्मीपति राजू का वार्ड 67 से पुराना राजनीतिक जुड़ाव भी रहा है। वर्ष 2015 के नगर निगम चुनाव में उन्होंने वार्ड क्रमांक 67 से पार्षद का चुनाव जीता था।

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news