Saturday, July 27, 2024

कौन होगा हिमाचल का अगला मुख्यमंत्री, नव-निर्वाचित कांग्रेस विधायकों की आज बैठक में सीएम पर होगा फैसला

हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव के अंतिम नतीजों में कांग्रेस ने बहुमत के लिए जरूरी 35 सीटों का आकंड़ा पार कर लिया है। कांग्रेस ने राज्य की 68 से 40 सीटों पर जीत हासिल की। वहीं, बीजेपी 25 सीटों पर सिमट गई. 3 सीटों पर निर्दलियों ने जीत दर्ज की है।

हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को क्लियर मेजॉरिटी मिलने के बाद मुख्यमंत्री के चेहरे को लेकर मंथन शुरू हो गया है। कांग्रेस ने नई सरकार के गठन को लेकर नवनिर्वाचित विधायकों की बैठक शुक्रवार को शिमला में बुलाई है। इसमें हिमाचल कांग्रेस के प्रभारी राजीव शुक्ला और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल समेत हरियाणआ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा भी शामिल होंगे। इस बैठक में नई सरकार के गठन से लेकर राज्य के अगले मुख्यमंत्री के नाम को लेकर भी चर्चा की जाएगी।

Himachal Pradesh New CM की रेस में कौन शामिल

हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को मिली प्रचंड जीत के बाद अब राज्य के अगले मुख्यमंत्री को लेकर कवायद तेज हो गई है। कांग्रेस में सीएम पद के कई दावेदार हैं। जिनके नाम पर चर्चा की जा सकती है। हिमाचल के अगले मुख्यमंत्री की दौड़ में हिमाचल कांग्रेस की अध्यक्ष प्रतिभा सिंह समेत पूर्व प्रदेशाध्यक्ष सुखविंदर सिंह सुक्खू, मुकेश अग्निहोत्री, ठाकुर कौन सिंह और आशा कुमारी के नाम की चर्चा है।

प्रतिभा सिंह सीएम की दौड़ में सबसे आगे

कांग्रेस की तरफ से मुख्यमंत्री की दौड़ में सबसे आगे प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह का नाम है। प्रतिभा सिंह हिमाचल की मंडी लोकसभा सीट से सांसद हैं। ये चुनाव भी कांग्रेस ने प्रतिभा सिंह का नाम आगे रखकर ही लड़ा है। प्रतिभा सिंह पूर्व मुख्यमंत्री दिवंगत वीरभद्र सिंह की पत्नी है। गौरतलब है कि कांग्रेस चुनाव में वीरभद्र के विकास मॉडल को ही आगे बढ़ाने की बात करती रही है। इसलिए वीरभद्र सिंह की पत्नी प्रतिभा सिंह को मुख्यमंत्री की दौड़ में सबसे आगे माना जा रहा है।

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news