Saturday, September 26, 2026

पुरानी गंज मंडी में महापौर का निरीक्षण, पेवर ब्लॉक में खामियाँ उजागर

गुणवत्ता पर समझौता नहीं,महापौर अलका बाघमार की ठेकेदार को कड़ी फटकार

मानक से कम गुणवत्ता मिली तो महापौर ने रुकवाया काम, दिए दोबारा कराने के निर्देश

पेवर ब्लॉक निर्माण में मिली लापरवाही,महापौर ने मौके पर कार्रवाई के संकेत दिए

नगर निगम हुआ सख्त : खराब निर्माण कार्य पर लग सकती है ठेकेदार पर कार्रवाई

दुर्ग : न्यूज़ 36 : नगर पालिक निगम द्वारा शहर में चल रहे विकास एवं निर्माण कार्यों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए लगातार निरीक्षण अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में आज महापौर अलका बाघमार ने लोक कर्म प्रभारी देव नारायण चंद्राकर उपअभियंता हरिशंकर साहू के साथ पुरानी गंज मंडी में चल रहे पेवर ब्लॉक निर्माण कार्य का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कार्यस्थल पर पहुँचकर पेवर ब्लॉक्स की गुणवत्ता, बिछाने की प्रक्रिया, लेबर की उपलब्धता और समतलीकरण की स्थिति की बारीकी से समीक्षा की।

Oplus_16908288

निरीक्षण के दौरान महापौर ने पाया कि निर्माण कार्य मानकों के अनुरूप नहीं किया जा रहा था। पेवर ब्लॉक की फिटिंग, लेवलिंग, उपयोग में आ रही सामग्री की गुणवत्ता एवं कार्य की गति सभी में गंभीर अनियमितताएँ नजर आईं। कहीं पेवर ब्लॉक ठीक से दबाए नहीं गए थे, तो कहीं रेत और बेस लेयर की मोटाई मानक से कम पाई गई।

इन खामियों को देखकर महापौर ने अधिकारियों और मौके पर उपस्थित ठेकेदार को कड़ी फटकार लगाई। उन्होंने स्पष्ट किया कि शहर में घटिया और लापरवाह निर्माण कार्य ओर निर्माण कार्य मे जरा भी तराई नही और कार्य मे गुणवत्ता नही किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किए जाएंगे।

महापौर ने मौके पर ही निर्देश दिया कि जहाँ-जहाँ मानक अनुसार कार्य नहीं हुआ है, वहाँ पूरा पेवर ब्लाक उखाड़कर दोबारा सही गुणवत्ता के साथ लगाया जाए।”

महापौर ने जोर देते हुए कहा कि नगर निगम शहर के सौंदर्यीकरण और बुनियादी ढाँचे को मजबूत करने की दिशा में लगातार प्रयासरत है, और ऐसे में ठेकेदारों को भी अपनी जिम्मेदारी समझनी चाहिए। उन्होंने यह भी चेताया कि यदि भविष्य में इस प्रकार की लापरवाही दोहराई गई, तो ठेकेदार पर सख्त प्रशासनिक कार्रवाई की जाएगी।

Oplus_16908288

निरीक्षण के दौरान उपस्थित अधिकारियों को महापौर ने निर्देश दिए कि सभी निर्माण कार्यों की नियमित निगरानी की जाए ताकि समय सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण कार्य पूरा हो सके।

कार्यस्थल पर मौजूद निगम अमला, संबंधित अधिकारी और ठेकेदार प्रतिनिधि पूरी रिपोर्ट तैयार कर महापौर को सौंपेंगे।

महापौर अलका बाघमार एवं प्रभारी देव नारायण चंद्राकर ने अंत में कहा मेरी पहली प्राथमिकता शहर की गुणवत्ता है, विकास कार्यों में किसी भी प्रकार की अनदेखी को तुरंत सुधारा जाएगा।

 

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news