भिलाई : न्यूज़ 36 : खुर्सीपार थाना क्षेत्र के डबरापारा चौक में धारदार हथियार लेकर आम लोगों और राहगीरों को डराने-धमकाने के मामले में पुलिस ने एक नाबालिग समेत चार बदमाशों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बदमाशों के कब्जे से चार धारदार हथियार बरामद किए हैं।
पुलिस को सूचना मिली थी कि न्यू खुर्सीपार के डबरापारा चौक में कुछ युवक हथियार लेकर लोगों को भयभीत कर रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और संदिग्धों को पकड़ा। तलाशी में उनके पास से धारदार हथियार मिले। पुलिस ने मामले में शेख समीरं (19), देवराज साहू (19) और नरसिंह कुरें – (21) को गिरफ्तार किया। एक अपचारी बालक के खिलाफ किशोर न्याय अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है। आरोपियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किए गए।
