Wednesday, September 23, 2026

चंद्रा मौर्या चौक से भी हटाया स्वागत द्वार

भिलाई : न्यूज़ 36 : सुपेला अंडरब्रिज के सामने स्वागत द्वार का स्ट्रक्चर गिरने से कार क्षतिग्रस्त होने और दोपहिया सवार के बाल-बाल बचने की घटना के बाद नगर निगम ने शहर में कमजोर प्रवेश द्वारों को हटाना शुरू कर दिया है। मंगलवार को चंद्रा मौर्या चौक स्थित स्वागत द्वार को निगम की टीम ने हटा दिया। जिसके बाद निगम ने ऐसे स्ट्रक्चर की सुरक्षा जांच और कार्रवाई शुरू की। निगम आयुक्त सुरुचि सिंह के निर्देश पर जोन क्रमांक-एक के जोन आयुक्त डीके कोसरिया के नेतृत्व में सहायक राजस्व अधिकारी शशांक शेखर और राजस्व अमले ने चंद्रा मौर्या चौक पर कार्रवाई की। यहां लगे स्वागत द्वार की लोहे की संरचना कमजोर हो चुकी थी। व्यस्त चौक होने के कारण इसके गिरने की स्थिति में गंभीर हादसा हो सकता था। चंद्रा मौर्या चौक पर दिनभर वाहनों और राहगीरों की आवाजाही रहती है। प्रमुख मार्गों पर कमजोर या बड़ी संरचनाएं यातायात में बाधा के साथ दुर्घटना का कारण बन सकती हैं। चौक-चौराहों और मार्गों पर यातायात की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए असुरक्षित संरचनाओं को हटाने की कार्रवाई जारी रहेगी।

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news