भिलाई : न्यूज 36 : इस्पात कर्मचारी को ऑपरेटिव क्रेडिट सोसायटी लिमिटेड, सेक्टर-6, भिलाई नगर (पंजीयन क्रमांक-1796, जिला दुर्ग, छत्तीसगढ़) के मतदाताओं की प्रथम सूची का प्रकाशन कर दिया गया है। राज्य सहकारी निर्वाचन आयोग रायपुर के आदेश (13 अक्टूबर) के अनुपालन में रजिस्ट्रीकरण अधिकारी देवाशीष दास ने 16 अक्टूबर शुक्रवार को यह मतदाता सूची जारी की है।
मतदाता सूची सोसायटी मुख्यालय (सेक्टर-6, भिलाई नगर), रिसाली, पावर हाउस, नंदिनी और राजहरा शाखाओं के साथ-साथ संयुक्त आयुक्त सहकारिता एवं संयुक्त पंजीयक सहकारिता संस्थाएं (दुर्ग संभाग-दुर्ग), जनपद पंचायत कार्यालय (दुर्ग), जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक मर्यादित (दुर्ग शाखा, सेक्टर-01, भिलाई) और प्रगति महिला नागरिक सहकारी बैंक मर्यादित (भिलाई शाखा-सेक्टर-02, भिलाई) के सूचना पटल पर देखी जा सकती है।
इस मतदाता सूची के संबंध में दावा या आपत्ति 27 अक्टूबर तक कार्यालयीन समय में सोसायटी के मुख्यालय-सहकारी सदन, एवेन्यू-ए, सेक्टर-06, भिलाई नगर में रजिस्ट्रीकरण अधिकारी द्वारा अधिकृत वरिष्ठ सहायक चंचल प्रसाद तिवारी के पास लिखित रूप में सप्रमाण प्रस्तुत की जा सकती है। सदस्यों से प्राप्त सभी दावों एवं आपत्तियों का निराकरण रजिस्ट्रीकरण अधिकारी द्वारा 28 अक्टूबर को दोपहर 12:00 बजे से सोसायटी के मुख्यालय में किया जाएगा। इसके पश्चात अंतिम सदस्य और मतदाता सूची के रूप में प्रकाशित किया जाएगा।
आप की राय
[yop_poll id="1"]
