Saturday, October 17, 2026

सुने आवास का ताला तोड़कर जेवरात व रकम की चोरी

दुर्ग : न्यूज़ 36 : घर में ताला लगाकर बेमेतरा जाना प्रार्थी को भारी पड़ गया। मौके का फायदा उठाकर अज्ञात आरोपी ने सोने चांदी के जेवरात एवं रकम की चोरी कर ली। प्रार्थी की शिकायत पर मोहन नगर पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ धारा 305 ए, 331 (4) के तहत अपराध दर्ज कर जांच में लिया है। पुलिस ने बताया कि प्रार्थी सुंदर नगर उरला निवासी है और वह प्राइवेट फाइनेंस कंपनी में काम करता है। 14 अक्टूबर को वह अपने निजी काम से खान खम्हरिया बेमेतरा चला गया था। उनके पड़ोस में ही रहने वाले एक व्यक्ति ने उन्हें फोन करके बताया कि उनके घर का दरवाजा खुला हुआ है और शायद चोरी हुई है। इस पर प्रार्थी वापस अपने घर आया तो देखा दरवाजा एवं मेन गेट का ताला खुला हुआ था। घर के अंदर जाकर देखा बेडरूम की अलमारी में रखा सामान बिखरा पड़ा हुआ था। अलमारी का लॉक भी टूटा हुआ था। अलमारी में रखे सोने चांदी के जेवरात एवं रकम 47000 रुपए गायब थे। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

 

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news