Thursday, July 9, 2026

BSP में विजिटर पास अनुभाग नए भवन में हुआ शिफ्ट, 9 जुलाई से नई व्यवस्था लागू

भिलाई : न्यूज़ 36 : भिलाई इस्पात संयंत्र (बीएसपी) के संपर्क, प्रशासन एवं जनसंपर्क विभाग के अंतर्गत संचालित विजिटर पास अनुभाग को नए भवन में स्थानांतरित कर दिया गया है। नई व्यवस्था के तहत 9 जुलाई 2026 से विजिटर पास संबंधी सभी कार्य सेक्टर-1 स्थित नए कार्यालय से किए जाएंगे। बीएसपी प्रबंधन द्वारा जारी सूचना के अनुसार, प्रोजेक्ट एक्सपेंशन के तहत जनसंपर्क विभाग परिसर के कार्यालयों को उनके नए भवन में स्थानांतरित करने की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। इसके बाद सेंट्रल रजिस्ट्री अनुभाग, टैक्सी कंट्रोल अनुभाग, प्रोटोकॉल अनुभाग तथा जनसंपर्क विभाग पहले से ही सेक्टर-1 स्थित नए कार्यालय से संचालित हो रहे हैं।

अब इसी क्रम में विजिटर पास अनुभाग का संचालन भी 9 जुलाई से सेक्टर-1 स्थित नए कार्यालय (पोस्ट ऑफिस के समीप) से शुरु कर दिया गया है।

बीएसपी प्रबंधन ने कर्मचारियों, ठेकेदारों, आगंतुकों एवं आम नागरिकों से अपील की है कि विजिटर पास से संबंधित सभी कार्यों के लिए अब सेक्टर-1 स्थित संपर्क, प्रशासन एवं जनसंपर्क विभाग के नए कार्यालय में ही संपर्क करें।

नई व्यवस्था लागू होने के बाद विजिटर पास जारी करने की पूरी प्रक्रिया अब नए भवन से संचालित होगी।

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news