Thursday, May 7, 2026

कोटपा एक्ट का उल्लंघन 32 जगहों पर कार्रवाई

दुर्ग : न्यूज़ 36 : खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग द्वारा “सही दवा-शुद्ध आहार – यही छत्तीसगढ़ का आधार” थीम के अंतर्गत विभिन्न प्रतिष्ठानों में जांच अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत बुधवार को को कोटपा एक्ट के अंतर्गत जिले के जुनवानी, नेहरू नगर एवं स्मृति नगर क्षेत्र में तंबाखू उत्पादों के दुष्प्रभावों के बारे में जन जागरूकता लाते हुए जिन पान ठेलों एवं होटलों में कोटपा एक्ट के उल्लंघन पाए गए ऐसे 32 जगहों पर औषधि निरीक्षकों एवं पुलिस दल द्वारा नियमानुसार चालानी कार्यवाही की गई। कोटपा एक्ट के तहत् इस प्रकार की कार्यवाही आगे भी जारी रहेगी।

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news