Saturday, May 16, 2026

भिलाई तीन में हजरत सैयद बाबा का उर्स भाईचारा महोत्सव कल17 से

तीन दिन तक जारी रहेगा कव्वाली, लंगर और दुआओं का सिलसिला

भिलाई। कुतुब ए भिलाई हज़रत सैयद बाबा रहमतुल्लाह अलैह का 73 वां सालाना उर्स पाक भाईचारा महोत्सव इस साल 17 मई से 20 मई तक मनाया जाएगा। भिलाई-3 मुस्लिम समाज इस आयोजन में कार्यक्रम के अध्यक्ष दुर्ग सांसद विजय बघेल हैं। मुख्य अतिथि भूपेश बघेल पूर्व मुख्यमंत्री, राजमहंत डोमन लाल कोर्सेवाडा विधायक एवं विधायक प्रतिनिधि सतीश साहू एवं अन्य गणमान्य जनप्रतिनिधि मौजूद रहेंगे। उर्सपाक की तैयारियां पूरी हो चुकी है और मस्जिद-मजार रोशनी में नहाई हुई है।
उर्स की शुरुआत 17 मई रविवार को  सुबह परचम कुशाई के साथ होगी। रविवार की शाम शाही संदल निकलेगा जो शहर के हर मोहल्ले से गुजरते हुए दरबार पहुंचेगा। 18 मई 19 मई को देश के नामचीन कव्वाल का स्टेज प्रोग्राम होगा। इनमें संभल यूपी के साकिब उमर चिश्ती और औरंगाबाद महाराष्ट्र के नसीम जानी अपने कलाम सुनाने खास तौर पर भिलाई-तीन पहुंच रहे हैं।

उर्स के मौके पर प्रदेश भर से आए हुए जायरीन (श्रद्धालु) के लिए मेला भी लगाया गया है। 20 मई की सुबह उर्स का समापन होगा और शाम के वक्त आम लंगर का इंतजाम रहेगा। कमेटी की ओर से शासन प्रशासन के सहयोग से पार्किंग एवं यातायात को सुविधाजनक बनाए रखने बेहतर इंतजाम किए गए हैं। उल्लेखनीय है कि इस उर्स पाक का आयोजन विगत 73 वर्षों से लगातार होता आ रहा है। भिलाई-तीन मुस्लिम समाज की तरफ से हमेशा इस उर्स पाक को भाईचारा महोत्सव के रूप में सभी वर्गों के सहयोग से हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता रहा है।

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news