आईना ए अदब की बैठक में आयोजन की तैयारियों को दिया अंतिम रूप
भिलाई : न्यूज़ 36 : आईना ए अदब उर्दू-हिंदी संगम तंजीम भिलाई-दुर्ग की ओर से 11 जुलाई को ‘एक शाम मरहूम शायरों के नाम’ का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें समूचे छत्तीसगढ़ से हिंदी-उर्दू साहित्य से जुड़े प्रमुख लोगों की मौजूदगी रहेगी। आयोजन की तैयारी के लिए एक बैठक का आयोजन इंडियन कॉफी हाउस सुपेला रखी गई। जिसमें आमंत्रितों की सूची को अंतिम रूप दिया गया और आयोजन से जुड़ी जवाबदारियां बांटी गई। बैठक में आईना ए अदब के सरपरस्त एडवोहकेट शकील अहमद सिद्दीकी, सदर हाजी रियाज खान गौहर, महासचिव नौशाद अहमद सिद्दीकी, संयोजक शौकत इक़बाल और सचिव जाविद हसन भाईजान और सहित अन्य लोग मोजूद थे।
