Wednesday, November 11, 2026

मुख्यमंत्री तीर्थयात्रा योजना के तहत भिलाई निगम से चयनित तीर्थयात्रियों को दुर्ग रेलवे स्टेशन के लिए किया गया रवाना

भिलाई : न्यूज़ 36 : मुख्यमंत्री तीर्थयात्रा योजना के अंतर्गत नगर पालिक निगम भिलाई से चयनित तीर्थयात्रियों को धार्मिक यात्रा के लिए दुर्ग रेलवे स्टेशन रवाना किया गया। इस अवसर पर निगम भिलाई से चयनित श्रीमती रेखा यादव एवं श्रीमती पार्वती निर्मलकर को यात्रा के लिए विदाई दी गई। इस तीर्थयात्रा के दौरान दोनों तीर्थयात्री देश के प्रमुख धार्मिक एवं ऐतिहासिक स्थलों का भ्रमण करेंगे। यात्रा के दौरान उन्हें माता वैष्णो देवी के पावन दर्शन करने का सौभाग्य प्राप्त होगा। इसके साथ ही वे अमृतसर स्थित प्रसिद्ध स्वर्ण मंदिर में मत्था टेकेंगे तथा देश की अंतरराष्ट्रीय सीमा पर स्थित वाघा बॉर्डर का भी भ्रमण करेंगे।
इस अवसर पर समाज कल्याण विभाग की ओर से सुखराम यादव, त्रिलोक ताम्रकार एवं उमेश निर्मलकर उपस्थित रहे। सभी ने तीर्थयात्रियों को मंगलमय एवं सुखद यात्रा की शुभकामनाएं देते हुए रवाना किया।
मुख्यमंत्री तीर्थयात्रा योजना का उद्देश्य वरिष्ठ नागरिकों एवं पात्र हितग्राहियों को प्रदेश एवं देश के प्रमुख धार्मिक स्थलों की यात्रा का अवसर उपलब्ध कराना है, ताकि वे धार्मिक आस्था के साथ तीर्थदर्शन का लाभ प्राप्त कर सकें।

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news