Thursday, September 24, 2026

कुम्हारी में दो अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार, 16 ग्राम हीरोइन जब्त

भिलाई : न्यूज़ 36 : पंजाब के तरनतारन से हेरोइन लेकर कुम्हारी आए दो तस्करों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है । आरोपियों से 16 ग्राम हीरोइन जप्त की गई है। इसकी कीमत करीब ₹1 लाख आकी गई है। कुम्हारी पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा के तहत कार्रवाई की है। पुलिस ने बताया कि मुखबीर की सूचना पर कुम्हारी से दो आरोपियों को हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया गया है। पूछताछ में आरोपियों ने अपना नाम निशांत सिंह 28 “वर्ष” और सतेन्द्र सिंह “25” वर्ष निवासी मानकपूरा थाना सराय अमानत खान जिला तरनतारन पंजाब बताया । आरोपियों ने यह भी बताया है कि कुम्हारी के एक लोकल कोचिये ने उनसे हेरोइन की खेप मंगाई थी, वे लोग कुम्हारी में लोकल कोचिए का इंतजार ही कर रहे थे कि इसके पहले ही पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों से भिलाई दुर्ग के अन्य लोकल कोचिए की जानकारी जुटा जा रही है जो यहां हेरोइन का अवैध कारोबार करते हैं।

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news