भिलाई : न्यूज़ 36 : नव जागृति श्री गणेश उत्सव समिति, श्रीराम चौक खुर्सीपार द्वारा गणेश उत्सव का भव्य समापन 26 सितंबर 2026, शनिवार को श्रद्धा और उत्साह के साथ किया जाएगा।
विसर्जन कार्यक्रम का शुभारंभ शाम 6 बजे श्रीराम चौक मैदान में होगा। विधि-विधान के अनुसार भगवान श्री गणेश जी का जलाभिषेक एवं दुग्धाभिषेक कर पूजा-अर्चना की जाएगी, इसके बाद बप्पा को भावपूर्ण विदाई दी जाएगी।
समिति ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि जो भी भक्त जलाभिषेक या दुग्धाभिषेक करना चाहते हैं, वे अपने घर से जल, दूध या पूजन सामग्री लेकर कार्यक्रम स्थल पर पहुंच सकते हैं।
विसर्जन समारोह में विशेष सांस्कृतिक कार्यक्रम और आतिशबाजी आकर्षण का केंद्र रहेगी। समिति ने क्षेत्रवासियों से परिवार सहित अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर कार्यक्रम को भव्य बनाने की अपील की है।
कार्यक्रम : दिनांक: 26 सितंबर 2026, शनिवार
शाम 6 बजे से स्थान : श्रीराम चौक मैदान, खुर्सीपार
आप की राय
[yop_poll id="1"]
