Saturday, April 18, 2026

जुआ खेलते दो आरोपी गिरफ्तार, रकम व मोबाइल जब्त

दुर्ग : न्यूज़ 36 : जुआ सट्टा के विरुद्ध पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। इसी के तहत जुआ खेलते दो आरोपियों को गिरफ्तार करने में धमधा पुलिस को सफलता मिली है। पुलिस ने आरोपियों के पास से 4300 रुपए एवं मोबाइल जब्त किया है। पुलिस ने बताया कि धमधा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम तुमाकला जरहा तुमा के बीच डबरी पार में जुआ खेलने की सूचना पुलिस को मिली थी। मौके पर पहुंचकर पुलिस ने घेराबंदी करते हुए दो आरोपियों को पकड़ा। आरोपियों अब्दुल जब्बार निवासी ग्राम तुमा कला थाना धमधा तथा त्रिलोक जैन निवासी जाल बांधा के खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिबंध अधिनियम 2022 के तहत कार्रवाई की गई है।

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news