भिलाई : न्यूज़ 36 : शासकीय नर्सिंग कॉलेज दुर्ग की दो दिवसीय कार्यशाला 10 एवं 11 जुलाई को सीए भवन आंध्र बैंक के पास सिविक सेंटर भिलाई में आयोजित है। पहले दिन सुबह 11:00 बजे उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि अहिवारा विधायक डोमन लाल कोर्सेवाडा होंगे।
वहीं विशिष्ट अतिथि के तौर पर वैशाली नगर नगर विधायक रिकेश सेन, चंदूलाल चंद्राकर स्मृति शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय कचांदुर दुर्ग की डीन डॉक्टर तृप्ति नगारिया और अस्पताल अधीक्षक डॉक्टर कुलदीप सिंग सांगा होंगे। कार्यशाला का समापन 11 जुलाई दोपहर 2:00 से आयोजित है। जिसमें मुख्य अतिथि पीजी कॉलेज आफ नर्सिंग भिलाई की प्राचार्य डॉक्टर रोजा प्रिंसी होगी। वहीं विशिष्ट अतिथि श्रेया कॉलेज ऑफ नर्सिंग के प्राचार्य डॉक्टर अभिषेक जेकब होंगे। शासकीय नर्सिंग कॉलेज दुर्ग की प्राचार्य डॉ रीमा राजेश ने यह जानकारी देते हुए उम्मीद जताई कि कार्यशाला नर्सिंग कॉलेजों की फैकल्टी, क्लीनिकल नर्स और एमएससी स्टूडेंट के लिए लाभकारी होगी।
