Wednesday, September 23, 2026

पावर हाउस फ्लाईओवर पर ट्रक ने दुपहिया सवार BIT छात्र को मारी ठोकर, छात्र की मौत

आरोपी की तलाश जारी भिलाई में हीट एन्ड रन का मामला

भिलाई : न्यूज़ 36 : छावनी थाना क्षेत्र के अंतर्गत नेशनल हाईवे 53 में पावर हाउस फ्लाईओवर पर खुर्सीपार से दुर्ग की ओर जाते हुए ट्रक ने दुपहिया वाहन को जोरदार टक्कर मार दी। इस घटना में BIT के छात्र की मौत हो गई। छावनी पुलिस के द्वारा सीसीटीवी फुटेज के मदद से आरोपी ट्रक चालक की तलाश की जा रही है। मृतक छात्र बिलासपुर का रहने वाला बताया गया है।

छावनी थाना प्रभारी मनीष शर्मा ने बताया कि घटना पावर हाउस फ्लाईओवर पर कर रात 10:30 बजे की है। BIT दुर्ग का छात्र शुभांक वैष्णव 20 वर्ष निवासी बिलासपुर कल रात को खुर्सीपार से दुर्ग की ओर अपने दोपहिया वाहन से जा रहा था। पावर हाउस फ्लाईओवर पहुंचने पर पीछे से आ रही अज्ञात ट्रक के द्वारा के चालक द्वारा तेज एवं लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए एक्टिवा को अपनी चपेट में ले लिया। इस घटना में छात्र शुभांक वैष्णव की घटनास्थल पर ही मौत हो गई घटना के बाद अज्ञात वाहन फरार हो गया। सूचना पर से छावनी पुलिस के द्वारा आरोपी चालक के खिलाफ अपराध दर्ज कर मामले को विवेचना में लिया है। थाना प्रभारी मनीष शर्मा ने बताया कि आसपास के सीसीटीवी की मदद से आरोपी ट्रक चालक की पहचान के प्रयास पुलिस के द्वारा किए जा रहे हैं। पूरा मामला हीट एन्ड रन का है।

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news