Sunday, May 10, 2026

नेहरू नगर हाईवे पर ट्रेलर ने बाइक को मारी टक्कर, पोते से मिलने से पहले दादी की मौत

भिलाई : न्यूज़ 36 : परिवार में नवजात बच्चे के जन्म की खुशियां उस वक्त मातम में बदल गईं, जब अपने पोते से मिलने रायपुर जा रही 60 वर्षीय महिला की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई। हादसा भिलाई के नेहरू नगर स्थित नेशनल हाईवे पर हुआ, जहां तेज रफ्तार ट्रेलर ने बाइक सवार मां-बेटे को पीछे से टक्कर मार दी।जानकारी के मुताबिक, राजनांदगांव जिले के डोंगरगांव निवासी 60 वर्षीय हेमिन बाई अपने बेटे भोजराज पटेल के साथ रायपुर जा रही थी। भोजराज अपनी मां को लेकर रायपुर के कोटा भवानीपुर स्थित घर लौट रहा था। हाल ही में उसके घर नवजात बच्चे का जन्म हुआ था और दादी पहली बार अपने पोते से मिलने जा रही थीं।बताया जा रहा है कि भोजराज अपनी मां को लेने डोंगरगांव के सोरली गांव गया था। दोनों बाइक से रायपुर लौट रहे थे, तभी भिलाई के नेहरू नगर स्थित नेशनल हाईवे पर पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रेलर ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी।

हादसा इतना भयानक था कि हेमिन बाई सड़क पर गिर गईं और ट्रेलर के पिछले टायर के नीचे आने से उनका सिर कुचल गया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, हादसे के बाद चालक शव को करीब 100 मीटर तक घसीटता हुआ ले गया। मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news