Sunday, June 21, 2026

टॉप परफॉर्मर को मिली वर्ल्ड कप की जर्सी, खुशी से झूम उठे फुटबॉलर

भिलाई : न्यूज़ 36 : टाइगर कैपिटल के सहयोग से  इंडिया खेलो फुटबॉल (आईकेएफ) के सीज़न-6 का ट्रायल दूसरे दिन भी जारी रहा। रविवार की सुबह सेक्टर-2 के फुटबॉल ग्राउंड में आयुवर्ग (16-17) के 100 से ज्यादा खिलाड़ी उमड़े। इन खिलाड़ियों ने निर्णायकों के सामने अपने फुटबॉल खेल का हुनर दिखाया। स्थानीय स्तर पर इस आयोजन में भागीदार लेमन ब्रेक अकादमी के प्रतिनिधि, स्पोर्टस एजुकेटर और भिलाई के पहले एएफसी के ए लाइसेंस्ड कोच राजशेखर मुराहरि ने बताया कि रविवार को विशेष आकर्षण वर्ल्ड कप फुटबॉल की जर्सी रही। ट्रायल से पहले ही ऐलान कर दिया गया था कि सभी टॉप परफार्मर को यह विशेष जर्सी दी जाएगी। ट्रायल के बाद जर्सी  पाकर फुटबॉलर उत्साह से झूम उठे। रविवार की शाम यहां अंडर-15 आयु वर्ग के फुटबॉलरों का ट्रायल हुआ। राजशेखर ने बताया कि सभी प्रतिभागियों के प्रदर्शन का विश्लेषण वीडियो रिकार्डिंग के आधार पर किया जाएगा। चुने  गए खिलाड़ियों को रीजनल क्वालिफायर के लिए भेजा जाएगा। इसके लिए सभी आयु वर्ग के खिलाड़ियों के प्रदर्शन के वीडियो का गहनता से विश्लेषण किया जाएगा। उसके बाद सूची जारी होगी।

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news