Sunday, May 19, 2024

आज का राशिफल 27 अक्टूबर 2022: आज कुछ राशियों को रहना होगा सतर्क, राशिफल से जानिए अपना भाग्यफल

आज का राशिफल 27 अक्टूबर 2022 : सूर्य आज तुला राशि में व विशाखा नक्षत्र है तथा चन्द्रमा 06:30 am तक तुला में है उसके बाद वृश्चिक राशि में रहेंगे। गुरु मीन में गोचर कर रहे हैं।शेष ग्रह स्थितियां पूर्ववत हैं।

आज 06:30am के बाद कर्क व तुला राशि के जातक व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति करेंगे। मिथुन व मकर राशि के छात्र जाँब में नवीन अवसरों की प्राप्ति करेंगे। वृष व तुला राशि के जातक स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही न करें तो बेहतर है। आइए अब आज का विस्तृत राशिफल जानते हैं–

मेष- आज 06:30 am के बाद चन्द्रमा का अष्टम व सूर्य का इस राशि से सप्तम गोचर व्यवसाय में कोई नवीन कार्य दे सकता है। राजनीतिज्ञ लाभान्वित होंगे। लाल व पीला रंग शुभ है।श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें।अन्न का दान करें।

वृष- आज का दिन जाँब में नवीन प्रोजेक्ट सम्बंधित कार्यों के लिए विशेष सफलता का है। सूर्य के खष्ठम गोचर से स्वास्थ्य खराब हो सकता है। शुक्र व चन्द्रमा गोचर के कारण व्यवसाय में परिवर्तन की तरफ अग्रसर होंगे। हरा व आसमानी रंग शुभ है।तुलसी का पेड़ लगाएं।

मिथुन– सूर्य का इस राशि से पँचम व चन्द्रमा का 06:30am के बाद खष्ठम गोचर मंगलमय है। जाँब में प्रगति होगी। कर्म स्थान पर गुरु होने के कारण जाँब में सफलता आसान है। परिवार सम्बन्धित कोई भी निर्णय सोच समझ कर ही लें। नए बिज़नेस प्रोजेक्ट की तरफ बढ़ सकते हैं। लाल व आसमानी रंग शुभ है।उड़द का दान करें।

कर्क-06:30 am के बाद इस राशि का स्वामी चन्द्रमा का पँचम गोचर संतान की प्रगति,शिक्षा व व्यवसाय में विकास देगा। छात्र लाभान्वित होंगे। लाल व पीला रंग शुभ है। कई दिनों से रुका कार्य पूर्ण होगा।मसूर का दान करें।

सिंह-आज सूर्य का तुला व चन्द्रमा का 06:30am के बाद वृश्चिक गोचर राजनीतिज्ञों के लिए मंगलमय है। जाँब व व्यवसाय में नवीन अवसरों की प्राप्ति करेंगे।सफेद व नारंगी रंग शुभ है। श्री सूक्त का पाठ करें। राजनीति में सफलता मिलेगी। मूंग व गुड़ का दान करें।

कन्या-06:30am के बाद चन्द्रमा इसी राशि से तृतीय है। आर्थिक सुख से प्रसन्नता होगी। जाँब में चन्द्रमा व गुरु आज कोई नया उत्तरदायित्व दिला सकता है। व्यवसाय में लाभ सम्भव है। हरा व आसमानी रंग शुभ है। धार्मिक पुस्तकों का दान करें।

तुला- सूर्य का इस राशि में व चन्द्रमा का 06:30 am के बाद वृश्चिक में व शनि मकर में गोचर कर रहे हैं। जाँब में प्रगति को लेकर प्रसन्नता रहेगी। स्वास्थ्य में लाभ के लिए हनुमानबहुक का पाठ करें। आज उच्चाधिकारियों का सहयोग मिलेगा। पीला व नारंगी रंग शुभ है। चावल का दान करें।

वृश्चिक- आज सूर्य का द्वादश गोचर जाँब में उन्नयन तो वहीं व्यवसाय में सफलता देगा। कर्क व मकर राशि के लोग आपके लिए आज हेल्पफुल हैं। पीला व लाल रंग शुभ है। गुड़ का दान करें। युवा लव लाइफ को लेकर प्रसन्न रहेंगे।

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news