भिलाई : न्यूज़ 36 : नगर पालिक निगम भिलाई चरोदा कार्यालय सभागार में दिन गुरूवार 22 अक्टुबर 2026 का दिन लोगो के लिए घर की सौगात देने वाला रहा। प्रधानमंत्री आवास योजना एएचपी आवास आबंटन में 46 हितग्राहियों को लाटरी प्रक्रिया का पालन करते हुये चिट निकालकर आवास आबंटित किया गया। यहा बता दे कि निगम क्षेत्र में बने विठ्टलपुरम आवास 58 नग में से फिलहाल 46 लोगो को आवास प्रदान करने की प्रक्रिया पूर्ण की गयी है। शेष बचे रिक्त आवास भी शासन द्वारा निर्धारित की गयी गाईडलाइन का पालन करते हुये आबंटन पूर्ण किया जायेगा। इस दौरान महापौर निर्मल कोसरे , सभापति कृष्णा चंद्राकर , कमिष्नर डी.एस.राजपुत ,एमआईसी सदस्य मोहन साहू , ईष्वर साहू पार्षद शारदा लावेष मदनकर प्रधानमंत्री आवास योजना के नोडल अधिकारी आलोक पसीने उपअभियंता मुकेष रात्रे सहित अन्य उपस्थित रहे।
