Friday, October 23, 2026

चाकू मारकर युवक की हत्या, दो घंटे में ही आरोपी गिरफ्तार

दुर्ग : न्यूज़ 36 : मोहन नगर थाना क्षेत्र के बॉम्बे आवास में गुरुवार देर शाम चाकूबाजी की घटना में 19 वर्षीय शिवा सोनी की मौत हो गई। मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी लक्ष्मी कुमार सारथी को घटना के दो घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया।

जानकारी के मुताबिक, शिवा सोनी पर चाकू से हमला किया गया था। घायल अवस्था में उसे गंगोत्री अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। इसके बाद शव को अस्पताल की मर्चुरी में रखवाया गया।

घटना की सूचना मिलते ही मोहन नगर पुलिस जांच में जुट गई। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी की पहचान कर उसे दो घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, घटना के पीछे आपसी विवाद की आशंका जताई जा रही है। पुलिस मामले में आगे की जांच कर रही है।

 

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news