Wednesday, June 24, 2026

किराए के मकान में रहने वालों को मिलेगा प्रधानमंत्री आवास

भिलाई : न्यूज़ 36 : किराए के मकान में रहने वाले परिवारों को प्रधानमंत्री आवास पाने का सुनहरा मौका है। इसके लिए 1 फरवरी से निगम मुख्यालय में दस्तावेजों के साथ फॉर्म जमा होना शुरू हो गया है। यदि आपके पास खुद का मकान नहीं है, और लंबे समय तक किराए के मकान में रह रहे हैं, तो आप इस योजना का लाभ ले सकते हैं । 1 फरवरी से आवेदन पत्र लिया जा रहा है। योजना के मोर मकान – मोर आवास घटक अंतर्गत किराएदारों में निवास परिवारों के लिए तृतीय चरण में सूर्य विहार के पीछे वार्ड एक खम्हरिया, कृष्णा इंजीनियरिंग कॉलेज के पीछे वार्ड एक खम्हरिया, एनआर स्टेट वार्ड एक खम्हरिया, माइलस्टोन के पीछे वार्ड एक खम्हरिया समिति विभिन्न स्थानों पर निर्मित निर्माणअधीन आवास आवेदन के लिए उपलब्ध है। योजना विभाग के प्रभारी विद्याधर देवांगन ने बताया कि आवास आवंटन के लिए निर्धारित प्रारूप में पंजीयन आवेदन पत्र 1 फरवरी से प्रतिदिन शाम 4:00 बजे तक भिलाई मुख्य कार्यालय के कक्ष क्रमांक 16 योजना शाखा (आवास आवंटन शाखा) के योजना काउंटर से भिलाई निगम क्षेत्र का आधार कार्ड की छाया प्रति प्रस्तुत कर तथा ₹100 का नगद भुगतान कर फार्म प्राप्त किया जा सकता है

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news