Wednesday, September 9, 2026

नगर निगम भिलाई में सामान्य प्रशासन विभाग के प्रभारी को हटाने की तैयारी

भिलाई निगम में अनुशासनहीनता

भिलाई : न्यूज़ 36 : नगर निगम भिलाई में अगले एक-दो दिन में चौकाने वाली खबर मिल सकती है। लम्बे समय से आ रही अनुशासनहीनता की शिकायतों को लेकर महापौर नीरज पाल सख्त रवैय्या अपनाते हुए एमआईसी सदस्य सामान्य प्रशासन विभाग के प्रभारी को आज या कल हटा सकते हैं।

पूरा मामला मंगलवार को सामने आया। नगर निगम भिलाई की एमआईसी बैठक में मंगलवार को माहौल उस समय गरमा गया, जब एमआईसी सदस्य के आचरण को लेकर सदन की गरिमा पर सवाल उठने लगे। बैठक के दौरान उनके व्यवहार को लेकर निगम के भीतर नाराजगी की चर्चा है। खास बात यह है कि यह पहली बार नहीं है, जब उक्त सदस्य का नाम सदन में अनुशासनहीनता से जोड़ा जा रहा है। इससे पहले भी वे सदन में अपने आचरण को लेकर विवादों में रह चुके हैं और उनके खिलाफ शिकायतें होने की बात भी सामने आती रही है।

मामला इसलिए भी राजनीतिक रूप से महत्वपूर्ण माना जा रहा है, क्योंकि महापौर नीरज पाल ने अपनी परिषद में उक्त पार्षद को जगह देकर उन्हें महत्वपूर्ण विभाग की जिम्मेदारी सौंपी थी। एमआईसी सदस्य के रूप में उन्हें कई अहम काम और जिम्मेदारियां दी गईं, लेकिन निगम के गलियारों में यह चर्चा लंबे समय से है कि वे अपनी जिम्मेदारियों का अपेक्षित तरीके से निर्वहन नहीं कर पा रहे हैं। अब बैठक में हुई ताजा घटना ने इस नाराजगी को और हवा दे दी है। राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि लगातार विवादों और शिकायतों के चलते महापौर आगे उन्हें एमआईसी से हटाने का फैसला ले सकते हैं।

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news