Thursday, September 10, 2026

गौमांस की बिक्री सूचना से बवाल

साजा(अभिषेक) : न्यूज़ 36 : शराब दुकान के समीप गौमांस बिक्री की सूचना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही बजरंग दल और गौसेवकों के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में घटना स्थल पहुंचे। कुछ ही देर में आसपास के लोग भी मौके पर एकत्र होने लगे, जिससे माहौल तनावपूर्ण हो गया।

बजरंग दल का आरोप है कि घटनास्थल पर एक मृत पशु का मांस काटकर पॉलिथीन में पैक कर बिक्री के लिए तैयार किया जा रहा था। संगठन का दावा है कि मौके से दो संदिग्धों को पकड़कर पुलिस के हवाले किया गया, जबकि तीन-चार अन्य लोग मौके से फरार हो गए। वहीं पुलिस ने बरामद मांस को जब्त कर जांच शुरू कर दी है।

दो भागे और दो पकड़ाए

बजरंग दल के कार्यकर्ताओं के अनुसार शनिवार सुबह उन्हें सूचना मिली कि साजा में शराब दुकान के पास कथित रूप से गौमांस बेचा जा रहा है। सूचना मिलते ही संगठन के कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे और आसपास निगरानी शुरू की। कार्यकर्ताओं का दावा है कि घटनास्थल पर एक व्यक्ति मांस काट रहा था, जबकि उसके अन्य साथी कथित मांस को पांच से दस किलो के पैकेट बनाकर दोपहिया वाहनों के माध्यम से ले जाने की तैयारी कर रहे थे। कार्यकर्ताओं ने उन्हें रोकने का प्रयास किया, जिसके बाद अफरा-तफरी मच गई। संगठन के अनुसार दो लोग मौके से भाग निकले, जबकि दो संदिग्धों को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया गया। कार्यकर्ताओं का यह भी दावा है कि घटनास्थल से कथित मांस भी बरामद किया गया।

बजरंग दल ने पुलिस पर तीन घंटे की देरी का लगाया आरोप

साजा थाना प्रभारी आर.के. टोंडे ने पुलिस के देर से पहुंचने के आरोपों पर कहा कि वह उस समय एक आधिकारिक बैठक में शामिल थे। उन्होंने बताया कि जैसे ही उन्हें घटना की जानकारी मिली, वह तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुए। थाना प्रभारी ने कहा कि पुलिस ने मौके से संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। उन्होंने बताया कि प्रारंभिक जांच में एक व्यक्ति मांस काटता हुआ मिला, जबकि उसके तीन-चार अन्य सहयोगियों के शामिल होने की जानकारी सामने आई है। कुल मिलाकर चार से छह लोगों की संलिप्तता की आशंका है और फरार लोगों की तलाश की जा रही है।

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news