आरोपी गिरफ्त से बाहर
हाल ही में जेल से छूटकर आया था
भिलाई : न्यूज़ 36 : पुरानी रंजिश के चलते कुंदरापारा दुर्ग में थाने के गुंडा बदमाश लेखराम कोठारी की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। जानकारी मिलते ही मौके पर पुलिस टीम पहुंची और शव को मरचूरी भेजा। घटना को अंजाम देने वाला भी बदमाश किस्म का युवक है। घटना में तीन से अधिक युवकों ने लेखराम को घेरकर पीट पीटकर मार डाला।
पद्माभपुर थाना पुलिस के मुताबिक मृतक को पुलिस ने पहले धारा 151 के तहत गिरप्तार किया था, जिसे बाद में जेल गया था। वापस लौटकर आने पर लेखराम की हत्या कर दी गई। लेखराम को युवकों ने लाठी, ईंट और लाठी से हमला किया। आरोपी युवकों ने मृतक के सिर को पहले पत्थर मारकर कुचलने के बाद लाठी से बेदम पिटाई की। मामले पुलिस ने कुछ संदेही युवकों को पकड़कर पूछताछ कर रही है। आज सोमवार को पुलिस इसका खुलासा कर सकती है। एएसपी सुखनंदन राठौर ने बताया कि हत्या हुई है, आरोपी की तलाश में पुलिस जुटी हुई है।
