Tuesday, February 17, 2026

थानों में वर्षों से पड़े वाहनों को किया गया नीलाम

दुर्ग : जिला पुलिस दुर्ग द्वारा वर्षों से थानों में लावारिश व लादावा पड़े वाहनों नीलामी की गई। इसके लिए प्रारंभ में लावारिश व लादावा पड़े वाहनों की इंवेन्ट्री बनवाई गई। क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय दुर्ग से वाहनों की जानकारी प्राप्त की गई। वाहनों के रजिस्ट्रेशन नंबर, इंजन नंबर, चेचिस नंबर के आधार पर वाहन मालिकों को संबंधित थानों से नोटिस जारी किया गया।

Oplus_16908288

वाहनों के वाहन मालिक व्दारा मूल दस्तावेज प्रस्तुत किए जाने पर उन्हें वाहन सौंपा गया। शेष वाहनों को लावारिस घोषित कर नीलामी की प्रक्रिया की गई। जिले के ध प्रत्येक थानों में पड़े लावारिश व लादावा वाहनों को थाना जामुल स्थित यार्ड में पहुंचाया गया।

Oplus_16908288

संपर्ण प्रक्रिया उपरांत कुल 1820 दोपहिया व चार पहिया वाहनों की नियमानुसार नीलामी की प्रक्रिया पूर्ण कर नीलामी से प्राप्त राशि 76,88,648 रुपये शासकीय कोष में जमा किया गया है। नीलाम किए गए 1820 वाहनों में से अब तक 581 वाहने सुपुर्दनामा पर दिया जा चुका है

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news