Sunday, September 20, 2026

विश्व फिजियोथेरेपी दिवस पर निःशुल्क उपचार शिविर का आयोजन

भिलाई : न्यूज़ 36 : नेहरू नगर स्थित विश्व हिंदू परिषद, भिलाई विंग के तत्वावधान में संचालित फिजियोथेरेपी सेंटर में 12 सितंबर को विश्व फिजियोथेरेपी दिवस के अवसर पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सेंटर में आने वाले मरीजों को निःशुल्क फिजियोथेरेपी उपचार एवं स्वास्थ्य संबंधी परामर्श प्रदान किया गया। इस विशेष अवसर पर सेंटर में प्रातः 8:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक पूरे दिन सेवाएँ संचालित रहीं तथा कुल 69 मरीजों ने निःशुल्क फिजियोथेरेपी उपचार एवं सेवाओं का लाभ उठाया।

सेंटर में आने वाले सभी मरीजों एवं आगंतुकों को केले एवं गर्म दूध का वितरण किया गया। इसकी व्यवस्था श्री वी.के. अरोड़ा द्वारा प्रायोजित की गई।

प्रैक्टिसिंग डायटीशियन सुश्री शिल्पी शर्मा दोपहर 12:00 बजे तक सेंटर में उपस्थित रहीं तथा मरीजों एवं उपस्थित लोगों को संतुलित एवं पौष्टिक आहार के संबंध में निःशुल्क परामर्श प्रदान किया।  अरुण हांडा ने अपनी परंपरा के अनुरूप लगभग पूरे दिन निःस्वार्थ भाव से अपनी सेवाएँ प्रदान कीं। इस आयोजन का उद्देश्य लोगों में फिजियोथेरेपी, शारीरिक स्वास्थ्य एवं संतुलित जीवनशैली के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा जरूरतमंद लोगों को निःशुल्क स्वास्थ्य सेवाएँ उपलब्ध कराना था। कार्यक्रम में मरीजों एवं आगंतुकों की उत्साहपूर्ण भागीदारी रही।

इस विशेष अवसर पर सेंटर में प्रातः 8:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक पूरे दिन सेवाएँ संचालित रहीं तथा कुल 69 मरीजों ने निःशुल्क फिजियोथेरेपी उपचार एवं सेवाओं का लाभ उठाया।

सेंटर में आने वाले सभी मरीजों एवं आगंतुकों को केले एवं गर्म दूध का वितरण किया गया। इसकी व्यवस्था श्री वी.के. अरोड़ा द्वारा प्रायोजित की गई। प्रैक्टिसिंग डायटीशियन सुश्री शिल्पी शर्मा दोपहर 12:00 बजे तक सेंटर में उपस्थित रहीं तथा मरीजों एवं उपस्थित लोगों को संतुलित एवं पौष्टिक आहार के संबंध में निःशुल्क परामर्श प्रदान किया।

अरुण हांडा ने अपनी परंपरा के अनुरूप लगभग पूरे दिन निःस्वार्थ भाव से अपनी सेवाएँ प्रदान कीं। इस आयोजन का उद्देश्य लोगों में फिजियोथेरेपी, शारीरिक स्वास्थ्य एवं संतुलित जीवनशैली के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा जरूरतमंद लोगों को निःशुल्क स्वास्थ्य सेवाएँ उपलब्ध कराना था। कार्यक्रम में मरीजों एवं आगंतुकों की उत्साहपूर्ण भागीदारी रही।

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news