Sunday, September 20, 2026

साइबर जागृति अभियान में मंत्री गजेंद्र हुए शामिल

भिलाई : न्यूज़ 36 : जिला पुलिस के पुलिस लाइन स्थित प्रशासनिक भवन के दधीचि प्रशिक्षण हाल में एसटीएफ के अधिकारी-कर्मचारियों के लिए साइबर सुरक्षा और डिजिटल सतर्कता प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल हुए। प्रशिक्षण में साइबर अपराधों के नए तरीकों, आनलाइन ठगी और डिजिटल प्लेटफार्म के सुरक्षित इस्तेमाल पर चर्चा की गई। जवानों को त्वरित शिकायत के तकनीकी और कानूनी माध्यम बताए गए। कार्यक्रम के अंत में सभी को डिजिटल सतर्कता की शपथ दिलाई गई। मुख्य अतिथि मंत्री गजेंद्र यादव ने सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग पर जोर देते हुए अनजान संदेशों, संदिग्ध लिंक और फ्रेंड रिक्वेस्ट से सावधान रहने की सलाह दी। उन्होंने ओटीपी, पिन, पासवर्ड व बैंक संबंधी गोपनीय जानकारी किसी से साझा न करने की बात कही। एसएसपी विजय अग्रवाल ने पुलिस की तकनीकी दक्षता और त्वरित कार्रवाई के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने जवानों को साइबर अपराध के बदलते तरीकों से अपडेट रहने के लिए प्रेरित किया। विशेषज्ञों ने फर्जी काल,  सोशल मीडिया ठगी और आनलाइन वित्तीय अपराधों से बचने के उपाय बताए। साथ ही, साइबर धोखाधड़ी होने पर तुरंत राष्ट्रीय हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज कराने की जानकारी दी

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news