Sunday, April 26, 2026

उर्स से लौटती गाड़ी पलटी, दो महिला की मौत, सभी एक ही परिवार के

दरगाह से लौट रहा परिवार हो गया हादसे का शिकार

न्यूज़ 36 ब्यूरो : मोहला-मानपुर जिले का रहने वाला एक मुस्लिम परिवार रविवार सुबह उस वक्त सड़क हादसे का शिकार हो गया, जब परिवार राजनांदगांव स्थित पार्रिनाला दरगाह में चल रहे उर्स कार्यक्रम में शामिल होकर वापस लौट रहा था। यह हादसा उस वक्त हुआ, जब अचानक वाहन चालक को झपकी आ गई। हादसे में दो महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दर्जनभर घायल हुए हैं। जिनमें 3 की हालत गंभीर बताई जा रही है। वाहन के अनियंत्रित होकर सड़क के नीचे पलटने से यह हादसा हुआ। खडगांव पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायलों को सहारा दिया और अस्पताल तक पहुंचाया। घायलों को मोहला से राजनांदगांव रिफर किया गया है।

मिली जानकारी के मुताबिक मानपुर के नजदीक परसघाट के रहने वाले मुस्लिम परिवार के 15 सदस्य राजनांदगांव में आयोजित उर्स कार्यक्रम में शामिल होने के बाद आज सुबह दल्लीराजहरा मानपुर रोड में स्थित बीटेझर के पास सड़क हादसे में जख्मी हो गए। घटना में दो महिलाओं की मौत हो गई। जबकि 15 साल की एक बालिका समेत 3 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं।

बताया जा रहा है कि घटनास्थल से गुजरने के दौरान अचानक चालक को झपकी आ गई और वाहन बेकाबू होकर सीधे सड़क से नीचे उतर गई। घटना में दो महिलाओं की मौके पर जान चली गई। घायलों को खडग़ांव थाना प्रभारी संजय यादव और जवानों ने तत्काल सहायता देकर मोहला अस्पताल पहुंचाया। गंभीर रूप से घायल 3 लोगों को राजनांदगांव रिफर किया गया है। पुलिस के मुताबिक वाहन में करीब 15 लोग सवार थे। सभी एक ही परिवार से हैं। पुलिस का कहना है कि रातभर उर्स कार्यक्रम में शामिल होने की वजह से चालक सोया नहीं था। जिसके चलते यह हादसा हुआ।

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news