Saturday, July 27, 2024

कई पुलिस कर्मियों की पदोन्नति सहायक उप निरीक्षक से बनाए गए उप निरीक्षक एसपी ने स्टार लगाकर दी शुभकामनाऐं

दुर्ग : न्यूज़ 36 : पुलिस मुख्यालय रायपुर के आदेशानुसार पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दुर्ग राम गोपाल गर्ग के द्वारा बुधवार को 3 सहायक उप निरीक्षक को उप निरीक्षक के पद पदोन्नती प्रदान की गई है। जिसमे यातायात से स.उ.नि. महेश कुमार मिश्रा एवं सेवा राम मंडावी, थाना पुलगांव से स.उ.नि हरीश कुमार साहू उपनिरीक्षक के पद पर पदोन्नति दी गई हैं।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के द्वारा सभी को मुंह मीठा कराकर कहा कि सभी पदाधिकारी जिले में निष्ठा और ईमानदारी से कार्य कर रहे हैं, इनको अब बड़ी जिम्मेदारी मिली है। मुझे पूरा विश्वास है कि ये बखूबी अपने क्षेत्र में कार्य को अंजाम देंगे, उन्होंने सभी पदाधिकारियों को ढेरों शुभकामनाएं दी।

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news