Tuesday, September 8, 2026

सेक्टर-4 पांडे चौक पर तेज आवाज में DJ बजाने पर कार्रवाई, वाहन और साउंड सिस्टम जब्त

भिलाई : न्यूज़ 36 : सेक्टर-4 पांडे चौक पर रात में तेज आवाज में डीजे बजाने पर भिलाई भट्टी पुलिस ने कार्रवाई करते हुए माजदा वाहन और साउंड सिस्टम जब्त किया है।
पुलिस को रात 9:40 बजे सूचना मिली कि माजदा क्रमांक CG 07 LX 8552 में 6 साउंड बॉक्स लगाकर तेज आवाज में डीजे बजाया जा रहा है। मौके पर पहुंची टीम ने संचालक तनिष चौधरी (24) निवासी न्यू खुर्सीपार से अनुमति मांगी तो वह कोई वैध अनुमति नहीं दिखा सका।
पुलिस ने छत्तीसगढ़ कोलाहल नियंत्रण अधिनियम 1985 की धारा 15 के तहत इस्तगाशा तैयार कर वाहन, 6 डीजे बॉक्स और 1 एम्पलीफायर जब्त किया। प्रकरण न्यायालय में प्रस्तुत किया जा रहा है और एसडीएम के समक्ष बॉन्ड जब्ती की कार्रवाई की जा रही है।
दुर्ग पुलिस ने डीजे संचालकों से ध्वनि सीमा और अनुमति नियमों का पालन करने की अपील की है।

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news