Tuesday, September 8, 2026

जामुल नगर पालिका चुनाव, 17 सितंबर को होगी वार्ड आरक्षण प्रक्रिया

भिलाई : न्यूज़ 36 : जामुल नगर पालिका परिषद के आगामी निर्वाचन को लेकर वार्ड आरक्षण की प्रक्रिया की तारीख निर्धारित कर दी गई है। कलेक्टर अभिजीत सिंह ने बताया कि छत्तीसगढ़ नगर पालिका (अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, पिछड़ा वर्ग एवं महिलाओं के लिए वार्डों का आरक्षण) नियम, 1994 तहत जामुल नगर पालिका परिषद के वार्डों के आरक्षण की कार्यवाही की जाएगी।

यह प्रक्रिया 17 सितंबर 2026 को सुबह 11 बजे कलेक्ट्रेट सभाकक्ष, दुर्ग में आयोजित होगी। आरक्षण प्रक्रिया के तहत अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, पिछड़ा वर्ग और महिलाओं के लिए वार्डों का आरक्षण निर्धारित किया जाएगा।

नगर पालिका चुनाव की तैयारियों के बीच वार्ड आरक्षण की प्रक्रिया पूरी होने के बाद चुनावी तस्वीर और अधिक स्पष्ट होने की उम्मीद है।

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news