Wednesday, September 9, 2026

शुगर, बीपी, और पेट दर्द परेशान व्यक्ति ने फांसी लगा कर दी जान

जांजगीर चांपा : न्यूज़ 36 : जिले से आत्महत्या का मामला सामने आया है, यहां नवागढ़ ब्लॉक के भड़ेसर गांव के रहने वाले नीलकंठ ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। वहीं आशंका लगाई जा रही है कि व्यक्ति ने बीमारी की वजह से खुदखुशी की है। पूरा मामला पामगढ़ थाना क्षेत्र का है।
मिली जानकारी के अनुसार नीलकंठ भड़ेसर पिता बजरंगी भड़ेसर गंगा घाट के पास रहता था जो शुगर, बीपी, और पेट दर्द से दो वर्षो से बहुत परेशान रहता था, जो मंगलवार बुधवार की रात तीन बजे घर से निकला था, रात को जब घर वाले देखे की नीलकंठ घर में नहीं था, तब घर वालों ने अपने करीबी रिश्तेदारों के यहाँ पूछ परख की, फिर भी उसका कहीं पता नहीं चला। आज सुबह जानकारी मिली कि नीलकंठ पेड़   में कपडे से फांसी लगाया है। सुचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के अस्पताल पंहुचा दिया है, वहीं पामगढ़ पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news