Tuesday, October 27, 2026

हथखोज बाईपास पर गांजा बेचने वाले को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 1.520 kg गांजा जब्त

76,700 रु. का गांजा और बिक्री की नकदी बरामद, पुरानी भिलाई पुलिस की कार्रवाई

भिलाई : न्यूज़ 36 : जिले में अवैध मादक पदार्थों की बिक्री और तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पुरानी भिलाई पुलिस ने हथखोज बाईपास रोड क्षेत्र से गांजा बिक्री के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 1.520 किलोग्राम गांजा और बिक्री की 700 रुपये नकदी जब्त की है। जब्त सामग्री की कुल अनुमानित कीमत 76,700 रुपये बताई गई है।

पुलिस के अनुसार, अवैध मादक पदार्थों की बिक्री पर अंकुश लगाने के लिए लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी दौरान मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर हथखोज बाईपास रोड, पुरानी भिलाई क्षेत्र में कार्रवाई की गई। यहां से रितेश अहिरवार उर्फ केम्मा (25 वर्ष), निवासी वार्ड क्रमांक-01, थाना पुरानी भिलाई, जिला दुर्ग को गिरफ्तार किया गया।

एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 1.520 किलोग्राम गांजा, जिसकी अनुमानित कीमत 76,000 रुपये है, तथा बिक्री की 700 रुपये नकदी जब्त की है। मामले में थाना पुरानी भिलाई में अपराध क्रमांक 610/2026 के तहत एनडीपीएस एक्ट की धारा 20 (ख) एवं 27(क) में प्रकरण दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की गई है। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया पुलिस के मुताबिक, आरोपी के विरुद्ध पूर्व में भी विभिन्न आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं।

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक विजय यादव, परिवीक्षाधीन उप निरीक्षक सुलेखा, आरक्षक राजकुमार, आरक्षक भोजेंद्र पटेल एवं आरक्षक वसीम खान का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

दुर्ग पुलिस की अपील

दुर्ग पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि अवैध मादक पदार्थों की बिक्री, तस्करी या नशे के अवैध कारोबार से संबंधित कोई भी जानकारी मिलने पर तत्काल पुलिस को सूचित करें, ताकि ऐसे मामलों में समय पर कार्रवाई की जा सके।

 

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news