Tuesday, October 27, 2026

लंबे समय से फरार चल रहे एक स्थायी वारंटी रामसाय यादव पुलिस के गिरफ्त में

एसपी त्रिलोक बंसल के निर्देश पर सिटी कोतवाली बेमेतरा पुलिस टीम को स्थायी वारंटी को पकड़ने में मिली सफलता

बेमेतरा : न्यूज़ 36 : पुलिस अधीक्षक त्रिलोक बंसल (भा.पु.से.) के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. हरीश यादव, एसडीओपी बेमेतरा भूषण एक्का, एसडीओपी बेरला श्रीमती रूचि वर्मा के मार्गदर्शन में बेमेतरा पुलिस द्वारा स्थायी वारंटियो को पकडने हेतु विशेष अभियान चलाया जा रहा हैं।
इसी क्रम में 22 अक्टूबर 2026 को थाना बेमेतरा पुलिस टीम ने न्यायालय द्वारा जारी स्थायी वारंट में प्रकरण क्रमांक 387/2023, धारा 138 एनआई एक्ट भादवि के प्रकरण में फरार चल रहे एक स्थायी वारंटी रामसाय यादव पिता छबि राम यादव उम्र 48 वर्ष निवासी वार्ड 18 बेमेतरा सिरवाबांधा रोड थाना व जिला बेमेतरा को पकड़ा गया। जिसे न्यायालय में स्थाई वारंट तामील कर प्रस्तुत किया गया।
उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी सिटी कोतवाली बेमेतरा निरीक्षक सोनल ग्वाला, आरक्षक कुसुम लाल कोशले सहित थाना बेमेतरा के समस्त पुलिस स्टाफ का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news