Thursday, May 7, 2026

खड़ी कार का कांच फोड़ा पुलिस जांच में जुटी

भिलाई : न्यूज़ 36 : भिलाई के वैशाली नगर क्षेत्र में अज्ञात बदमाशों ने मंगलवार देर रात खड़ी कार का कांच तोड़ दिया। वार्ड- 2 स्थित ड्रीम होम्स के ए ब्लाक की पार्किंग में हुई इस घटना से रहवासियों में नाराजगी है। पीड़ित अभिषेक दीक्षित ने बताया कि उनकी कार (क्रमांक सीजी-07-बीआर 1691) पार्किंग में खड़ी थी, तभी अज्ञात बदमाशों ने कार का कांच तोड़ दिया, जिससे वाहन को नुकसान पहुंचा। घटना रात करीब 12 से दो बजे के बीच हुई। घटना की जानकारी मिलने के बाद अभिषेक दीक्षित ने स्मृति नगर चौकी पहुंचकर लिखित शिकायत दर्ज कराई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, निरीक्षण किया और पीड़ित का बयान दर्ज किया। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है।

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news