भिलाई : न्यूज़ 36 : हत्या के प्रयास के मामले में 2 साल से फरार चल रहे इनामी आरोपी को जामुल पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी पहचान छिपाकर पंजाब और छत्तीसगढ़ में ठिकाने बदल रहा था।
2024 में प्रार्थी योगेश सहारे निवासी कुरूद ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसके भाई नरेंद्र सहारे पर स्कूटी सवार ने प्राणघातक हमला किया। अपराध क्रमांक 249/2024 धारा 109 BNS के तहत मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश की जा रही थी।
मुखबिर सूचना पर पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी सेवा सिंह, निवासी कैंप-01 पटेल डेयरी के पास छावनी (मूल निवासी तरण तारण, पंजाब)को गिरफ्तार किया।
जांच में खुलासा हुआ कि आरोपी आदतन अपराधी है। उसके खिलाफ जिले में 6 अपराध दर्ज हैं:
– जामुल – 249/2024, 109 BNS
– खुर्सीपार – 290/2016
– कोतवाली दुर्ग – 136/2016
– वैशाली नगर – 60/2023
– छावनी – 19/2024 (इसमें इनाम घोषित था) और 111/2024
आरोपी लगातार पहचान बदलकर फरारी काट रहा था। जामुल थाना पुलिस की सक्रियता से उसे पकड़ा गया।
आप की राय
[yop_poll id="1"]
