भिलाई : न्यूज़ 36 : नगर पालिक निगम भिलाई के मुख्य कार्यालय में आयोजित जनदर्शन में निगम आयुक्त सुरुचि सिंह एवं उपायुक्त नरेंद्र कुमार बंजारे ने नागरिकों की समस्याएं सुनीं। नागरिकों ने साफ-सफाई, पेयजल, सड़क, नाली और स्ट्रीट लाइट से संबंधित आवेदन प्रस्तुत किए।
आयुक्त ने संबंधित अधिकारियों को आवेदनों का नियमानुसार शीघ्र निराकरण करने के निर्देश दिए। निगम प्रशासन द्वारा प्रत्येक सोमवार को जनदर्शन आयोजित कर नागरिकों की समस्याओं के समाधान की पहल की जाती है।
आप की राय
[yop_poll id="1"]
