Wednesday, January 21, 2026

10वीं और 12वीं के प्रतिभावान बच्चों का सम्मान होगा 13 को

भिलाई : न्यूज़ 36 : इकरा टीचर्स एसोसिएशन भिलाई की ओर से 10वीं और 12वीं के इम्तिहान में कामयाबी हासिल करने वाले बच्चों की हौसला अफजाई के लिए कार्यक्रम का आयोजन 13 अक्टूबर 2024, बरोज इतवार सुबह 10 बजे से मुस्लिम कम्युनिटी हॉल, जामा मस्जिद सड़क नं. 1, सेक्टर-6, भिलाई में रखा गया है। एसोसिएशन के इस 15 वें सालाना आयोजन में मेहमाने खुसूसी पं. रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय, रायपुर में केमिस्ट्री के प्रोफेसर डॉ. शम्स परवेज होंगे। वहीं मेहमाने अज़ीजी भिलाई स्टील प्लांट में पदस्थ अफसर मजहर अनीस, समी अख्तर फारुकी, प्रख्यात नेत्र रोग विशेषज्ञ और मध्यप्रदेश शासन में संचालक स्वास्थ्य सेवाएं रहे डॉ. आर.ए. सिद्दीकी, सेवानिवृत्त प्रशासनिक अधिकारी क्यू.ए.खान, सादिया फारूकी प्रिंसिपल डी.पी.एस जूनियर,प्रोफेसर हाजी अयाज अहमद बीआईटी दुर्ग, रिटायर बीएसपी अफसर शमशुज्जुहा खान और शाहिद अख्तर रायपुर होंगे। निजामत रौनक जमाल करेंगे। यह आयोजन समीना फारुकी की सरपरस्ती और आर्किटेक्ट फखरुद्दीन फारुक़ी की सदारत में होगा।
इस आयोजन में अंचल के ऐसे प्रतिभावान बच्चों को सम्मानित किया जाएगा जिन्होंने सत्र 2023-24 मे 10वीं और 12वीं के इम्तिहान में  70 फीसदी या उससे सर्वोच्च अंक हासिल किए हैं। इकरा टीचर्स एसोसिएशन की ओर से विगत 15 सालों से मुस्लिम समुदाय के वंचित और जरूरतमंद बच्चों की तालीम के लिए खर्च वहन किया जा रहा है। आयोजन में ऐसे बच्चे भी मौजूद रहेंगे, जिन्होंने एसोसिएशन की इमदाद से अपनी पढ़ाई पूरी की और अब विभिन्न संस्थानों में पदस्थ हैं।
आयोजन की तैयारी में एसोसिएशन की ओर से यास्मिन नाज, ए.यू. खान, शेख जाफर, सैय्यद जाफर, शायना परवीन, शकील अहमद खान, गौसुल वरा खान, शाहीन जहाँ,मोहसिन अली खान, साजिद अली खान, हाजी अब्दुल हफीज, अजमेर खान, अखलाक, हबीब, कुरैशी, नसरीन नाज शबनम, शहनाज और एस.डी, कुरैशी सहित तमाम लोग जुटे हैं।

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news