भिलाई : न्यूज़ 36 प्रगतिशील जन-विचारधारा की साहित्यिक संस्था ‘आरंभ’ के तत्वावधान में राज्य स्तरीय काव्य पाठ पीजी नर्सिंग कॉलेज सेक्टर-9 में 30 अप्रैल को सुबह 10.00 बजे से आयोजित है। काव्य पाठ में ‘आरंभ’ के सदस्य और महाविद्यालय के विद्यार्थी काव्य पाठ करेंगे और कविता संवाद होगा। मुख्य अतिथि वरिष्ठ व्यंग्यकार व प्रगतिशील कवि रवि श्रीवास्तव होंगे। अध्यक्षता पीजी कॉलेज की प्राचार्या डॉ. रोजा प्रिंसी करेंगी। विशिष्ट अतिथि डॉ. अंजन कुमार प्रतिष्ठित युवा कवि एवं सहायक प्रो. कल्याण महाविद्यालय कविता पर संवाद चर्चा करेंगे। ‘आरंभ’ के मुख्य सलाहकार डॉ. महेशचंद्र शर्मा एवं मुख्य संरक्षक कैलाश जैन बरमेचा विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे। स्वागत उद्बोधन ‘आरंभ’ के अध्यक्ष प्रदीप भट्टाचार्य, संचालन महासचिव नूरुस्सबाह ‘सबा’ और आभार व्यक्त कार्यकारी अध्यक्ष डॉ. रजनी नेल्सन करेंगी।
‘आरंभ’ के प्रवक्ता जाविद हसन ने बताया कि काव्य पाठ में आमंत्रित रचनाकार पीजी कॉलेज से डॉ.जी हेमावती, चंद्रकला लिल्हारे, सुष्मिता रॉय, नूतन निराला, डॉली सिन्हा, निक्की तिवारी, पूजा सोनवानी, भावना साहू, शिल्पी नंदी, अफशां बानो और कुमारी पावनी एवं ‘आरंभ’ की तरफ से अनिता करडेकर, विद्या गुप्ता, दीप्ति श्रीवास्तव, मिताली श्रीवास्तव वर्मा, फरीदा शाहीन अंसारी, प्रकाशचंद्र मण्डल,पल्लव चटर्जी, शुभेंदु बागची, राकेश गुप्ता ‘रुसिया’ ,डॉ. नौशाद अहमद सिद्दीकी ‘सब्र’, डॉ. इकबाल खान ‘तन्हा’, डॉ. विजय कुमार गुप्ता ‘मुन्ना’, जाविद हसन ‘भाईजान’, सुशील यादव, त्रयंबक राव साटकर ‘अंबर’ और नवेद रजा दुर्गवी होंगे।
आप की राय
[yop_poll id="1"]
