Sunday, August 16, 2026

फील परमार्थम् में निराश्रितों के बीच आचार्य महेश ने मनाया जन्मदिन,  भोजन भी परोसा

बेसहारा लोगों का सहयोग देता है आत्मिक बल : डॉ. शर्मा

भिलाई : न्यूज़ 36 : इस्पात नगरी भिलाई के साहित्यविद आचार्य डॉ.महेश चन्द्र शर्मा ने निराश्रितों को समर्पित संस्था फील परमार्थम में अपना 71 वां जन्मदिन मनाया। उनकी सहधर्मिणी श्रीमती रजनी गौरी शर्मा भी साथ थीं। डॉ.शर्मा ने उपस्थित प्रायः सौ लोगों को अपने हाथों से सायंकालीन भोजन भी परोसा। साथ ही हनुमान चालीसा और मंगल प्रार्थना गीत-संगीत का भी सबके साथ आनंद लिया। इस मौके पर डॉ. शर्मा ने कहा कि बेसहारा, बुजुर्ग और मानसिक रूप से कमजोर लोगों की सेवा के लिये समर्पित संस्था फ़ील परमार्थम् सेक्टर -3 भिलाई में अच्छा अनुभव रहा।

अपने जन्मदिन पर उन लोगों को भोजन परोसने पर सचमुच परोपकार, परमार्थ की फीलिंग हुई। साहित्य भी हमें सहानुभूति और संवेदनशीलता की प्रेरणा देता है।” संस्था के प्रबंधक अमित राज और स्टाफ के सहयोग हेतु डॉ. शर्मा ने साधुवाद दिया। वहीं फील परमार्थम् फाउंडेशन ने अन्नदान में सहयोग हेतु आचार्य डॉ. महेशचन्द्र शर्मा धन्यवाद देते हुए  आशीर्वाद और धन्यवाद दिया।

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news