Friday, October 2, 2026

सेवानिवृत्ति पर बीएसपी प्रबंधन ने दी भावभीनी विदाई

भिलाई : न्यूज़ 36 : सेल-भिलाई इस्पात संयंत्र से सितंबर 2026 में कुल 97 कर्मचारी सेवानिवृत्त हुए, जिनमें 18 कार्यपालक और 79 गैर-कार्यपालक सहित खदान बिरादरी के सदस्य शामिल हैं।
कार्यपालकों के लिए विदाई समारोह इस्पात भवन स्थित निदेशक प्रभारी सभागार में आयोजित किया गया। निदेशक प्रभारी चित्तरंजन महापात्र ने सेवानिवृत्त कार्यपालकों को सेवानिवृत्ति आदेश प्रदान कर उनके कार्यकाल की सराहना की और स्वस्थ व सुखद भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर कार्यपालक निदेशक सामग्री प्रबंधन अजय कुमार चक्रवर्ती, वित्त एवं लेखा प्रवीण निगम, मानव संसाधन पवन कुमार और परियोजनाएं प्रबीर कुमार सरकार उपस्थित रहे। निदेशक प्रभारी ने सेवानिवृत्त अधिकारियों से आत्मीय संवाद कर संयंत्र के उज्ज्वल भविष्य के लिए उनके अनुभव और सुझाव आमंत्रित किए, जिस पर विस्तार से चर्चा हुई। सेवानिवृत्त अधिकारियों ने भी अपने कार्यकाल के अनुभव साझा किए।
वहीं 30 सितंबर को भिलाई निवास में आयोजित समारोह में गैर-कार्यपालकों को विदाई दी गई। मुख्य महाप्रबंधक मानव संसाधन प्रशांत ओझा और उप महाप्रबंधक मानव संसाधन-एससीसीए राजेंद्र प्रसाद ने कार्मिकों को सेवानिवृत्ति आदेश प्रदान किए। प्रबंधन ने इस्पात बिरादरी के योगदान को रेखांकित करते हुए उनके स्वस्थ जीवन की कामना की।

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news