Friday, October 2, 2026

सेल कर्मियों के बोनस पर हुआ फैसला इस दिवाली मे बोंनस मिलेगा32000 और, 25600

भिलाई : न्यूज़ 36 : गुरुवार को नई दिल्ली मे भारतीय इस्पात प्राधिकरण सेल कर्मियो के एएसपीएलआईएस (बोनस)पर चर्चा हेतु राष्ट्रीय संयुक्त समिति इस्पात उद्योग एन जे सी एस की बैठक हुई।
बैठक मे प्रबंधन की ओर से भागीदारी करने वालों में डायरेक्टर पर्सनल केके सिंह, डायरेक्टर वाणिज्य टीएन नटराजन, मुख्य महाप्रबंधक एच आर संजीव कुमार गुप्ता, मुख्य महाप्रबंधक एफ एंड ए पवन कुमार अग्रवाल, जीएम मलय आदि मौजूद हैं। बोनस मीटिंग में एनजेसीएस से एच.एम.एस से संजय बढ़ावकर, राजेंद्र सिंह इंटक के राष्ट्रीय अध्यक्ष डाक्टर जी. संजीवा रेड्डी, बीएन चौबे, BMS से श्रीनिवास राव, रंजय कुमार, सीटू से ललित मोहन मिश्र, डीवीएस रेड्डी, AITUC से विद्यासागर गिरी और रामाश्रय प्रसाद उपस्थित रहे।मजदूर प्रतिनिधियो की मांगो और प्रबंधन के प्रस्तावो के बीच आखिरकार 32000/= और 25600/= ट्रेनिज के लिये एएसपीएलआईएस की रकम तय हुई।वार्ता के दौरान सभी प्रतिनिधियो ने सर्वसम्मती फैसला लिया। मगर जब हस्ताक्षर की बारी आई तो हमेशा की तरह सीटू ने कन्नी काट ली।

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news