Monday, August 3, 2026

MGM स्कूल से.6 की बस ने कचरा वाहन को मारी टक्कर, बिजली के पोल से जा भिड़ी गाड़ी

भिलाई : न्यूज़ 36 : सेक्टर-6 ए मार्केट रोड पर सोमवार दोपहर एक बड़ा सड़क हादसा होते-होते टल गया। एमजीएम स्कूल, सेक्टर-6 की एक स्कूल बस ने कथित रूप से तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाते हुए सामने से आ रहे कचरा परिवहन वाहन को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर के बाद कचरा वाहन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे विद्युत पोल से जा भिड़ा।

बस की टक्कर से अनियंत्रित हुआ कचरा वाहन

प्राप्त जानकारी के अनुसार, एमजीएम स्कूल की बस क्रमांक CG 07 CP 1686 का चालक सेक्टर-6 ए मार्केट रोड पर कथित रूप से तेज एवं लापरवाहीपूर्वक वाहन चला रहा था। इसी दौरान विपरीत दिशा से आ रहे कचरा परिवहन वाहन को उसने जोरदार टक्कर मार दी।

वाहन में सवार थीं दो महिला सफाई कर्मी

दुर्घटना के समय कचरा वाहन में चालक के साथ दो महिला सफाई कर्मचारी भी सवार थीं। टक्कर के बाद वाहन विद्युत पोल से जा टकराया। राहत की बात यह रही कि हादसे में किसी की जान नहीं गई और कोई गंभीर रुप से घायल नहीं हुआ।

बड़ा हादसा टला, लोगों में आक्रोश

दुर्घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई।स्थानीय लोगों का कहना है कि स्कूल बस चालक की लापरवाही के कारण यह हादसा हुआ। यदि सड़क पर अधिक भीड़ होती तो बड़ा हादसा हो सकता था। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने स्कूल बस चालकों द्वारा तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाने पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news