Thursday, October 1, 2026

कुम्हारी में हाईवा की चपेट में आई महिला की मौत, तेज रफ्तार ट्रक ने सिर को कुचला

भिलाई : न्यूज़ 36 : कुम्हारी के रामनगर क्षेत्र में बुधवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसे में साइकिल सवार महिला की मौत हो गई। वार्ड क्रमांक 10 स्थित गुजराती भवन के सामने तेज रफ्तार हाईवा की चपेट में आने से महिला गंभीर रुप से घायल हो गई और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। घटना के बाद पुलिस ने हाईवा चालक के खिलाफ अपराध दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।

पुलिस के अनुसार, रामनगर कुम्हारी निवासी रवि श्रीवास (24) ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह विद्या ज्योति स्कूल कुम्हारी में प्यून का काम करता है। उसकी मां पुष्पा श्रीवास 30 सितंबर 2026 को दोपहर करीब 12:30 बजे अपनी साइकिल से काम करने के लिए शंकर नगर जा रही थीं।

इसी दौरान वह वार्ड क्रमांक 10, गुजराती भवन के सामने शंकर नगर पहुंची थीं। तभी हाईवा क्रमांक CG 07 DB 8177 के चालक ने वाहन को तेज एवं लापरवाहीपूर्वक चलाते हुए महिला को जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना गंभीर था कि हाईवा की चपेट में आने से महिला का सिर कुचल गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

घटना को बिजेंद्र साहू, शुभम साहू सहित आसपास मौजूद लोगों द्वारा देखे जाने की बात रिपोर्ट में कही गई है। मृतका के बेटे रवि श्रीवास की शिकायत पर कुम्हारी पुलिस ने अपराध क्रमांक 0295/26 दर्ज किया है। पुलिस ने हाईवा चालक के खिलाफ धारा 184 LKS एवं 106(1) BNS के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना शुरु कर दी है।

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news