Tuesday, July 14, 2026

इकरा टीचर्स एसोसिएशन ने किया होनहार बच्चों का सम्मान, हाजियों का इस्तकबाल भी किया

‘इकरा’ की कोशिशों से होनहारों को मिल रही तालीम की रोशनी, संवर रहा भविष्य भी

भिलाई : न्यूज़ 36 : इकरा टीचर्स एसोसिएशन की ओर से मुस्लिम समुदाय के होनहार बच्चों का सम्मान समारोह 12 जुलाई रविवार को गैलेक्सी बैंक्वेट हॉल जुनवानी रोड में आयोजित किया गया। इस मौके पर 10वीं और 12वीं में 75 फीसदी और उससे ज्यादा अंक लाने वाले 60 से ज्यादा होनहार बच्चों को अतिथियों ने सम्मानित किया। इस मौके पर तमाम अतिथियों के साथ ‘इकरा’ की पहल पर उच्च शिक्षा हासिल कर करियर में सफल युवाओं ने भी अपनी बात रखी। इन युवाओं ने ‘इकरा’ की इमदाद के लिए आभार जताया।
आयोजन के मुख्य अतिथि ‘अरामको’ सऊदी अरब के पूर्व एग्जीक्यूटिव एडवाइजर हाजी शम्सुद्दीन ने ‘इकरा’ के काम की सराहना करते हुए कहा कि इनकी वजह से कई घरों के बच्चों ने बेहतर तालीम के जरिए अपनी जिंदगी सवारी है। उन्होंने ‘इकरा’ की इमदाद से आला तालीम हासिल कर रहे युवाओं से अपील की कि आगे जब आप कामयाब हो जाएं तो अपने से कमजोर लोगों का जरूर साथ दें उन्हें आगे बढ़ाएं।
आयोजन में विशिष्ट अतिथि मजहर अनीस जीएम बीएसपी, शमी अख्तर फारूकी एजीएम बीएसपी, एजाजुद्दीन आरएंडडी रूंगटा कॉलेज (आर-1) ,मोहम्मद साजिद अंसारी – एडमि. डायरेक्टर रूंगटा कॉलेज (आर-2), फ़ैय्याजुद्दीन -सिविल कांट्रेक्टर, हाजी हमीदुल्ला सिद्दीकी -सदर, बैतुलमाल कमेटी भिलाई, जिल्लुर रहमान-सदर, दारुल क़ज़ा,  नसीम खान  रिटायर्ड (एमपीईबी डीई) ने भी अपनी बात रखी और बच्चों की हौसला अफजाई की। एसोसिएशन के सरपरस्त डॉ. आर. ए. सिद्दीकी नेत्र विशेषज्ञ एक्स डायरेक्टर हेल्थ सर्विसेज (मप्र.) और क्यू. ए. खान रिटायर्ड अपर कलेक्टर- दुर्ग ने बच्चों को करियर से जुड़ी जरूरी हिदायतें दी। सदारत कर रहीं समीना फारुक़ी (डायरेक्टर स्काई लाईन एसोसिएट) और फखरुद्दीन फारूक़ी (आर्किटेक्ट) ने भी बच्चों को संबोधित किया। समूचे आयोजन का संचालन नवाब रौनक जमाल ने किया।

हज से लौटे खुशकिस्मतों ने नवाजा दुआओं से 

इस साल हज्जे बैतुल्लाह के मुबारक सफर से लौटने भिलाई के कुछ हाजियों का इकरा तंजीम की ओर से इस्तकबाल किया गया। इन सभी हाजियों ने तालीम को बढ़ावा देने ‘इकरा’ के कामकाज को सराहा और आगे भी तरक्की के लिए दुआएं की। इनमें हाजी समी अख्तर फारुकी, हाजी अजमेर खान, हाजी एचएस कोया साहब, हाजी युनूस अली, हज्जन सादिया फारुकी, हज्जन शायना परवीन और हज्जन अहलिया कोया शामिल हैं।

75 फीसदी से ज्यादा अंक लाने वाले बच्चों का हुआ इस्तकबाल 

इस मौके पर होनहार बच्चों का सम्मान किया गया। इनमें दसवीं बोर्ड में 75 फीसदी से ज्यादा अंक लाने वाले होनहारों में अलिना जागीरदार (97.37), अब्दुल खादिर जहां (95.16), फाइजा खान (93.6), जारा अली (92.6), शादाब अहमद (92.01), नौशीन अंसारी (91.5), माहीम सिद्दीकी (91.5), तबस्सुम फातिमा (89),आइजा अफशीं (89.6), मुहम्मद अरफाज कुरैशी (89.3),तहमीना खान (88.83), अयाना फातिमा (86), सैयद असजाद अली (85.5), इसरा खान (85),शाहाब अहमद (84.50), आलिया परवीन (83.6),सुहैब अंसारी (83.16),अलफिया परवीन (83),तौसिफ खान (82.5),रिजा खान (82.5),महताब खान (81.6),ओवैस अली खान (81), कनीज अलीशा (80.5), मोहम्मद समीर (80.16), सदफ सुजान (79), मोहम्मद अमीरुल हसन (76.5),नाजिया (75.5), तानिया कुरैशी (75.3),अब्दुल मोइज (75.1) और आरिश खान (74.8) शामिल हैं।
इसी तरह 12 वीं बोर्ड परीक्षा में 75 फीसदी से ज्यादा अंक लाने वाले होनहारों में इफरा बानो (95.06), मोहम्मद साहिल खान (93.2), मोहम्मद यासीन रजा (92.6), आरिफा फातिमा (92), अलफिशा नाज (92), सबरीना परवीन (90.4), मोहम्मद मोइन रजा (89.2),मुस्कान नाज (89.8), मोहतसिम खान (89.8), रेहान फैसल (88.6), हुसैन अली (88.2), सादेका फातिमा (86.2), कासिम खान (85.33), शगुफ्ता नाज (81.4), सानिया बानो (82.3), गुलाम मोहियुद्दीन (82.3),सबरीना खान (80.5),रिदा हुसैन (80.2),शिरीन खान (80.2), सना खातून(79.4), जुनेरा खान (78.6),लुबना आशी (78),मोहम्मद फजल रहमान (75) और हामिद अनहद मंसूरी (74.8) शामिल हैं।

आयोजन में विशिष्ट अतिथि मजहर अनीस जीएम बीएसपी, शमी अख्तर फारूकी एजीएम बीएसपी, एजाजुद्दीन आरएंडडी रूंगटा कॉलेज (आर-1) ,मोहम्मद साजिद अंसारी – एडमि. डायरेक्टर रूंगटा कॉलेज (आर-2), हाजी हमीदुल्ला सिद्दीकी -सदर, बैतुलमाल कमेटी भिलाई, ने भी अपनी बात रखी और बच्चों की हौसला अफजाई की। एसोसिएशन के सरपरस्त डॉ. आर. ए. सिद्दीकी नेत्र विशेषज्ञ एक्स डायरेक्टर हेल्थ सर्विसेज (मप्र.) और क्यू. ए. खान रिटायर्ड अपर कलेक्टर- दुर्ग ने बच्चों को करियर से जुड़ी जरूरी हिदायतें दी। सदारत कर रहीं समीना फारुक़ी (डायरेक्टर स्काई लाईन एसोसिएट) और फखरुद्दीन फारूक़ी (आर्किटेक्ट) ने भी बच्चों को संबोधित किया। समूचे आयोजन का संचालन नवाब रौनक जमाल ने किया।
इसके पहले शुरूआत में ‘इकरा’ की सदर यास्मीन नाज ने अपने स्वागत भाषण में एसोसिएशन की ओर से तालीम के क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों का ब्यौरा दिया। वहीं संस्थापक एयू खान ने विगत दो दशक से एसोसिएशन की जारी पहल के चलते आए बदलावों का खास तौर पर जिक्र किया। आखिर में आभार प्रदर्शन नसीम सुल्ताना ने किया।

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news